डुंडा: धनारी-पुजार गांव सीट से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने री काउंटिंग की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में उग्र प्रदर्शन किया
शुक्रवार दोहपर 12 बजे धनारी-पुजार गांव सीट से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मीना गंगाड़ी अपने सैकड़ों समर्थकों से कलक्ट्रेट पहुंची। वहां मीना गंगाडी के समर्थकों ने धनारी सीट पर हुई मतगणना के दौरान धांधली कर दूसरे प्रत्याशी को 4 मतों से जीताने का आरोप लगाया। कलक्ट्रेट में गुस्साएं समर्थकों ने जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग के खिलाफ उग्र नारेबाजी की।