डुंडा: जेमर वार्ड जिला पंचायत सीट पर मदन बिजलवाण ने भारी मतों से जीत की हासिल
जनपद उत्तरकाशी की जिला पंचायत सीट जेमर वार्ड पर जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी मदन बिजलवाण ने ऐतिहासिक जीत अपने नाम की। उन्होंने 1309 वोटों से जीत हासिल की। जेमर वार्ड से मदन बिजलवाण 2280 वोटो के साथ पहले स्थान पर रहे, दूसरे नंबर पर 971 वोटों के साथ नरेंद्र भंडारी, और 625 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर सुवर्धन कोहली रहे।