पोहरी: पोहरी के शासकीय-अशासकीय विद्यालयों में धूमधाम से कृष्ण-जन्मोत्सव मनाया,मंदिरों में तैयारिया जोरो से शुरू
प्रदेशभर में शुक्रवार को जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। जहा क्षेत्र के राधा-कृष्ण मंदिरों पर भी तैयारियां जोरों से शुरू हो गयी है। बही शासकीय-अशासकीय विधालयो पर भी जन्माष्ठमी का उत्सव मनाया गया।पोहरी के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पर प्राचार्य भरत सिंह धाकड की मौजूदगी में शुक्रवार दोपहर 1 बजे भगवान राधा-कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।