सहसवान: थाना जरीफनगर के नवांगत प्रभारी निरीक्षक बाबूराम गौतम ने संभाला चार्ज
थाना जरीफनगर पर नवांगत प्रभारी निरीक्षक बाबूराम गौतम ने गुरुवार को थाने का चार्ज संभाल लिया है। बाबूराम गौतम को अपराध शाखा से थाना प्रभारी निरीक्षक का चार्ज दिया गया है। गौरतलव है इससे पहले जरीफ नगर थाने में ही अपराध निरीक्षक की जिम्मेदारी 12 दिन के लिये इंस्पेक्टर बाबूराम गौतम निभा चुके हैं।थाना जरीफनगर पर तैनात सुमित कुमार शर्मा को पुलिस लाइन भेजा गया है।