डुमरांव: सदर अस्पताल में आईसीयू की व्यवस्था शुरू करने की मांग को लेकर समाजसेवी नंदन गांव में मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना देंगे
Dumraon, Buxar | Jan 20, 2025 सामाजिक कार्यकर्ता सह आरटीआई एक्टिविस्ट हरेकृष्ण सिंह यादव मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना देंगे। सोमवार की दोपहर एक बजे डुमरांव के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम से अनुमति लेने पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि सदर अस्पताल में आईसीयू की व्यवस्था को शुरू करने के लिए वो अपने गांव नन्दन में ही धरनारत होंगे।