डुमरांव: डुमरांव में मनरेगा जॉब कार्ड बनवाने के लिए पैसे लेने का आरोप, कर्मचारी-अधिकारी तक की मिलीभगत: दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष
Dumraon, Buxar | Jan 19, 2025 डुमरांव में दिव्यागसंघ के जिलाध्यक्ष अगस्त उपाध्याय ने सरकार की योजनाओं में धांधली का आरोप लगाया है। रविवार की सुबह 11 बजे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मनरेगा जॉब कार्ड बनवाने में पैसा लेकर मनरेगा जॉब कार्ड बनाया जा रहा है। जो पैसा देगा उनका मनरेगा कार्ड बनेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक सभी मिले हुए है।