डुमरांव: डुमरांव नगर परिषद कार्यालय में सफाई एजेंसी के कर्मचारियों को कार्यपालक पदाधिकारी ने कंबल वितरित किए
Dumraon, Buxar | Jan 18, 2025 डुमरांव के नगर परिषद कार्यालय में दूसरे दिन शनिवार को भी सफाईकर्मियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण का यह कार्यक्रम शनिवार की दोपहर एक बजे किया गया जहां दूसरी सफाई एजेंसी के सफाई कर्मचारियों को कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने कंबल बांटा। बता दें कि नगर परिषद द्वारा सफाई कर्मचारियों को शुक्रवार से कंबल वितरण का कार्य शुरू किया गया है।