डुमरांव: डुमरांव के पूर्व वार्ड पार्षद ने होल्डिंग टैक्स के संदेशों को 'तुगलकी फरमान' बताया, कहा- जनप्रतिनिधि वादों से मुकरे
Dumraon, Buxar | Jan 19, 2025 डुमरांव नगर परिषद के पूर्व वार्ड पार्षद धीरज कुमार ने नगर परिषद द्वारा होल्डिंग टैक्स के संदेशों को तुगलकी फरमान बताया गया है। जानकारी देते हुए पूर्व वार्ड पार्षद ने बताया कि इस तुगलकी फरमान की वो कड़ी निन्दा करते हैं। उन्होंने कहा कि जीते हुए जनप्रतिनिधियों ने घोषणा पत्र के माध्यम से वर्ग फीट होल्डिंग टैक्स को कम और खत्म करने का घोषणा किया था।