डुमरांव: डुमरांव के VKSAC में केला और पपीता के टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला की स्थापना शुरू, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने दी जानकारी
Dumraon, Buxar | Jan 19, 2025 डुमरांव स्थित वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय यानी VKSAC में केला व पपीता के टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला की स्थापना शुरू कर दी गई है। रविवार की दोपहर 1 बजे जानकारी देते हुए अनुमंडल कृषि पदाधिकारी यानी एसडीएओ शेखर कुमार ने बताया कि डुमरांव में दक्षिण बिहार की पहली टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला की स्थापना शुरू हो चुकी है।