डुमरांव: डुमरांव में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास ई-रिक्शा चालकों के प्रदर्शन के बाद नगर परिषद ने उभरे गड्ढों को दुरुस्त कराया
Dumraon, Buxar | Jan 18, 2025 डुमरांव के बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप शुक्रवार को ई रिक्शा चालकों के प्रदर्शन और सड़क जाम के बाद शनिवार को नगर परिषद डुमरांव ने उभरे गड्ढे की अस्थाई रूप से भराई कर दी है। नगर परिषद द्वारा शनिवार की दोपहर 12 बजे कंक्रीट और सीमेंट का चूर्ण डालकर गड्ढों की भराई की गई जिससे अब ई रिक्शा चालकों के लिए यातायात सामान्य हो गया है।