पटना ग्रामीण: नवीन पुलिस केंद्र परिसर में CM नीतीश कुमार ने 700 क्षमता वाले सिपाही बैरक का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार की सुबह 10:30 बजे नवीन पुलिस केंद्र परिसर में केंद्रीकृत रसोई सह भोजनालय और 700 क्षमता पुरुष सिपाही बैरेक का उद्घाटन किया। मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। वहीं इस बैरक में दो अलग-अलग किचन और एक बड़ा सा कैफेटेरिया भी है। फिलहाल यहां 3000 पुलिस कर्मियों के खाने की व्यवस्था की गई है।