पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से लगभग 460 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद
बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर आए दिन शराब की तस्करी कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने अब ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। वहीं इसी क्रम में 12 दिसंबर की रात में गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 460.515 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया।