पटना ग्रामीण: अगमकुआं थाना क्षेत्र से 407 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
अगमकुआं थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 407 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। शनिवार सुबह 11:55 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि 407 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है और इसके साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है।