पटना ग्रामीण: मंत्री मंगल पांडे ने कहा, अपराधियों की संपत्ति ज़ब्त कर जनहित में उपयोग करना चाहिए
बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव की संपत्ति जप्त की जाएगी और उसमें स्कूल खोले जाएंगे। इसे लेकर जब बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे से सवाल पूछा गया तो रविवार सुबह करीब 11:00 बजे उन्होंने कहा कि इस तरह की जो भी संपत्ति है उसे जप्त कर जनहित के लिए उपयोग करना चाहिए। ऐसे सभी प्रॉपर्टी पर स्कूल और अस्पताल खुलने चाहिए।