कुलपहाड़: कुलपहाड़ में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया
साइबर जागरूकता माह अक्टूबर के तहत कुलपहाड़ कस्बे के RBS स्कूल में क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़/साइबर अनुरुद्ध कुमार ने छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, OTP और UPI फ्रॉड से बचाव की जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताया।