चांडिल: लगातार बारिश से चांडिल डैम का जलस्तर 180.95 मीटर पहुंचा,13 रेडियल गेट खोले गए
लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।शुक्रवार शाम 4 बजे तक डैम का जलस्तर 180.95 मीटर तक पहुंच गया है।डैम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए डैम के सभी 13 रेडियल गेट खोल दिए गए हैं।इनमें 8 रेडियल गेट को 2 मीटर और 5 रेडियल गेट को आधा मीटर खोला गया है।