*दि सहारनपुर वॉइस/ न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 मिर्जापुर पोल में बिजली संकट से ग्रामीण परेशान, पानी की सप्लाई भी प्रभावित—ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने SDO को सौंपा शिकायती पत्र!!*
*👉🏾👉🏾 एक माह से बिजली की आंख-मिचौली का आरोप, समस्या दूर नहीं हुई तो बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_थाना मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर पोल में पिछले करीब एक माह से बिजली आपूर्ति बाधित होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की समस्या को लेकर ग्राम प्रधान मौ. तोय्यब ने विद्युत वितरण खंड बेहट के एसडीओ को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की है।शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि गांव में बार-बार बिजली कटौती के साथ कम वोल्टेज/कम बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले एक दिन से स्थिति और खराब हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बिजली संकट के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। वहीं, रात के समय गांव में अंधेरा रहने से चोरी की घटनाओं की आशंका को लेकर भी ग्रामीणों में चिंता है।ग्राम प्रधान ने विद्युत विभाग से समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि तत्काल बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो ग्रामीण बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे! इस मौके पर ग्राम प्रधान तैय्यब , प्रधान प्रतिनिधि कासिफ , सलमान मलिक सदस्य ग्राम पंचायत, महताब, विनोद, उदय, अतौरहमान, शौकीन पत्रकार , बहुत से ग्रामीण मौजूद रहे!_