कोतमा: खमरौध में अटल ग्राम सेवा सदन का लोकार्पण और 6 सड़कों का भूमिपूजन
Kotma, Anuppur | Oct 17, 2026 शनिवार शाम 5:30बजे राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल एवं सांसद हिमाद्री सिंह ने ग्राम खमरौध में नवीन पंचायत भवन अटल ग्राम सेवा सदन का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 6 ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन भी किया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार शासन की प्राथमिकता है।