गिद्धौर: पिण्डारकोण से कांवरियों का जत्था बाबा नगरी देवघर रवाना, गूंजे 'बोल बम' के नारे
Gidhaur, Chatra | Aug 14, 2026 _गिद्धौर, चतरा_ - प्रखंड के पिण्डारकोण समेत विभिन्न गांवों से शुक्रवार को शिवभक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पूर्व श्रद्धालुओं ने स्थानीय शिव मंदिर और देवी मंडप में पूजा-अर्चना की। इसके बाद 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों के साथ जत्था रवाना हुआ। पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि शनिवार