Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर के घर चोरी, लाखों के जेवर लेकर फरार हुआ चोर, CCTV में कैद मुरैना। शहर की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई। अज्ञात चोर ने प्रॉपर्टी डीलर हरेश परमार के सूने मकान को निशाना बनाते हुए घर में घुसकर सोने के जेवर और नगदी चोरी कर ली। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर परिवार के सभी सदस्य किसी काम से शहर में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोर घर की बाउंड्री कूदकर अंदर घुसा और करीब 20 मिनट तक घर में रहकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से दो सोने की जंजीर, एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी झुमके तथा नगदी लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि जब घर का एक सदस्य वापस लौटा तो चोर उन्हें देखकर बाउंड्री कूदकर भागने लगा। इस दौरान उसके पास मौजूद चोरी की रकम में से करीब 6 लाख रुपये की नगदी की पोटली नीचे गिर गई, जिसे परिवार ने बरामद कर लिया। हालांकि चोर जेवर लेकर फरार होने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं, जिनमें चोर घर में घुसते और बाहर निकलते हुए साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार चोर की तलाश के लिए दो अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। #Morena #MorenaNews #Theft #BreakingNews #CrimeNews #CCTVFootage #CivilLineMorena #MadhyaPradesh #GoldJewelleryTheft #MorenaPolice #HindiNews #LatestNews #PropertyDealer #CrimeUpdate

Morena Nagar, Morena | Jun 23, 2026

MORE NEWS

मुरैना: खड़ियाहार अस्पताल से डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ गायब, मरीजों को रामभरोसे छोड़े जाने का आरोप।
मुरैना जिले के खड़ियाहार अस्पताल से डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के नदारद रहने का मामला सामने आया है। एक युवक ने अस्पताल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें अस्पताल में मरीजों के इलाज और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मियों की गैरमौजूदगी में मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है और अस्पताल की व्यवस्था कथित तौर पर रामभरोसे चल रही है।
वीडियो सामने आने के बाद अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि ड्यूटी के दौरान डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की अनुपस्थिति के लिए जिम्मेदार अधिकारी कौन है? क्या स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अस्पताल की नियमित निगरानी की जा रही है? मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।
अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस वायरल �

मुरैना: खड़ियाहार अस्पताल से डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ गायब, मरीजों को रामभरोसे छोड़े जाने का आरोप। मुरैना जिले के खड़ियाहार अस्पताल से डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के नदारद रहने का मामला सामने आया है। एक युवक ने अस्पताल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें अस्पताल में मरीजों के इलाज और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मियों की गैरमौजूदगी में मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है और अस्पताल की व्यवस्था कथित तौर पर रामभरोसे चल रही है। वीडियो सामने आने के बाद अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि ड्यूटी के दौरान डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की अनुपस्थिति के लिए जिम्मेदार अधिकारी कौन है? क्या स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अस्पताल की नियमित निगरानी की जा रही है? मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस वायरल �

Morena Nagar, Morena | Jul 20, 2026

मुरैना - अंबाह अस्पताल का एंबुलेंस में शराब पीने का वीडियो वायरल, हैलो चंबल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

मुरैना - अंबाह अस्पताल का एंबुलेंस में शराब पीने का वीडियो वायरल, हैलो चंबल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

Morena Nagar, Morena | Jul 20, 2026