पूर्णिमा के मेले में महिला चोरों का आतंक! दाऊजी मंदिर में दो श्रद्धालुओं के मंगलसूत्र चोरी, एक महिला चोर पकड़ी गई
मुरैना। पूर्णिमा के मेले में दाऊजी मंदिर में महिला चोरों ने दो महिला श्रद्धालुओं के मंगलसूत्र चोरी कर लिए। एक श्रद्धालु की सतर्कता से महिला चोर पकड़ में आ गई, जिसे भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं दूसरी महिला चोर मंगलसूत्र लेकर फरार हो गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
#मुरैना #morena #पुलिस