हरिद्वार: कनखल थाना पुलिस ने पंजनहेड़ी गांव से एक मोबाइल झपटमार को गिरफ्तार किया, महिला से छीना गया मोबाइल बरामद
हरिद्वार की कनखल थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर को पंजनहेड़ी गांव से एक मोबाइल झपट मार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अभिषेक है जो जगजीतपुर का निवासी है। एक दिन पहले आरोपी एक महिला का मोबाइल झपटकर फरार हो गया था। तत्काल इस मामले में कनखल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।