हरिद्वार: हरकीपौड़ी के पास चमगादड़ टापू स्थित पार्किंग में मांस और शराब सेवन के आरोप में लोगों ने किया हंगामा
सोमवार शाम करीब 7:30 बजे हरकीपौड़ी के पास चमगादड़ टापू स्थित पार्किंग में मांस और शराब के सेवन कर रहे कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा काटा। लोगों का कहना है कि हरिद्वार एक पवित्र स्थल है और यहां पर मांस और मदिरा का सेवन नहीं किया जाता। दोनों को पकड़कर नगर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।