ज्ञानपुर: शुकुलपुर में सनसनीखेज हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
भदोही जिले के थाना ज्ञानपुर क्षेत्र में मई माह में हुई शेषधर शुक्ला की हत्या के मामले में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अजय कुमार पाण्डेय और माधव पाण्डेय के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।