शादी से इनकार पर छात्रा को धमकी, दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
मोतिहारी के चकिया में एक निजी कोचिंग संस्थान के कथित शिक्षक पर बीए की छात्रा को प्रताड़ित करने, धमकी देने और दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगा है। छात्रा का आरोप है कि शादी से इनकार करने पर आरोपी उसे और उसके परिवार को लगातार धमका रहा है। यहां तक कि अपहरण करने और करियर बर्बाद करने की धमकी भी दी जा रही है।
पीड़िता के मुताबिक, 13 अक्टूबर को कॉलेज से घर लौटने के दौरान बांसघाट पुल के समीप आरोपी ने उसे घेर लिया और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसके पिता और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया।।।।।।।।।।।।।।।।।
#ChakiaNews #MotihariNews #StudentSafety #BiharCrimeNews #PoliceInvestigation