प्रखंड कार्यालय धोरैया में शनिवार की दोपहर करीब एक बजे पंचायत सचिव,तकनीकी सहायक और लेखापाल के साथ बीडीओ अरविंद कुमार तथा बीपीआरओ अनुपम अनुराग ने संयुक्त रूप से बैठक की. बैठक में पंचायत सरकार भवन के निर्माण में तेजी लाने हेतु निर्देश दिए गए. सभी पंचायतों में कार्यपालक सहायक के द्वारा आरटीपीएस सेवा में प्रगति हेतु निर्देशित किया गया.