आंवला: आंवला में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान हुई घटना पर प्रशासन और शिक्षक संघों की वार्ता सफल रही
आंवला में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान हुई घटना को लेकर शनिवार दोपहर करीब डेढ बजे शिक्षक संघों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा के खेद जताने के बाद दोनों पक्षों ने विवाद खत्म करने पर सहमति जताई।