आंवला: आंवला के भमोरा में 10 किलो अफीम जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, एएनटीएफ यूनिट बरेली ने की कार्रवाई
Aonla, Bareilly | Feb 20, 2026 एएनटीएफ यूनिट ने भमोरा में शुक्रवार को देरशाम छह बजे दी जानकारी में बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई आंवला तहसील के भमोरा थाना क्षेत्र में की गई।