बिजनौर: बिजनौर के गांव इटावा में स्थित अवैध कॉलोनियों को एसडीएम के आदेश पर किया गया ध्वस्त
Bijnor, Bijnor | Nov 20, 2024 बिजनौर में आज बुधवार को समय करीब शाम 5:00 बजे थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव इटावा में स्थित अवैध कॉलोनियों को एसडीएम के आदेश पर ध्वस्त कर दिया गया है। बिना मानचित्र स्वीकृत कराये कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर से अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया है। आसपास तीन कॉलोनी को ध्वस्त किया गया है।