बिजनौर: बिजनौर के एसपी ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सुनी जन शिकायतें
Bijnor, Bijnor | Nov 20, 2024 बिजनौर एसपी अभिषेक झां ने बुधवार को प्रतिदिन की भांति समय करीब सुबह 10:00 बजे पहुंच कर अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान एसपी को एक दर्जन से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों को ध्यान पूर्वक सुनकर सभी शिकायतों के समयबद्ध गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।