बिजनौर: गांव सालाराबाद में 3 दिन पूर्व हुई परवेंद्र की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 6 अभियुक्त गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Nov 20, 2024 धामपुर थाना क्षेत्र के गांव सालाराबाद में 3 दिन पूर्व परवेंद्र नाम के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि घटना में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पत्नी प्रीति ने अपने प्रेमी से मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था। घटना में 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।