बिजनौर: मंडावर में गांव देविदास वाला के पास देसी शराब से भरी गाड़ी पलटी, चालक और परिचालक घायल
Bijnor, Bijnor | Nov 20, 2024 बिजनौर में बुधवार को समय करीब शाम 5:00 बजे मंडावर थाना क्षेत्र के गांव देविदास वाला के पास देसी शराब से भरी एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। शराब से भरी गाड़ी जैसे ही देविदास वाला गांव के पास पहुंची तभी ब्रेक फेल हो गया। जिससे गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। और गाड़ी में लदी शराब भी सड़क पर बिखर गई। हादसे में चालक व परिचालक घायल हुए हैं।