बिजनौर: मंडावर में गांव गैबलीपुर के पास कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक घायल
Bijnor, Bijnor | Nov 20, 2024 बुधवार को समय करीब सुबह 10 बजे मण्डावर थाना क्षेत्र के गांव गैबलीपुर में कार की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल युवक को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जिला बरेली में तैनात दरोगा राजकुमार अपनी कार से जा रहे थे। अचानक कार के सामने साइकिल सवार आ गया। जिससे वह घायल हो गया है। बाद में दोनों पक्षों का समझौता हो गया।