किशनगंज: रेलावन में शाखा प्रबंधक द्वारा अभद्रता किए जाने के मामले को लेकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया
रेलावन ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सरपंच संघ अध्यक्ष रमेश फौजी ने किशनगंज उपखंड अधिकारी मनमोहन शर्मा को जिला कलेक्टर के नाम दिए गए ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत रेलावन में बड़ौदा क्षेत्रीय बैंक शाखा में कार्यरत शाखा प्रबंधक गगन कुमार द्वारा पीएमजनमन के लाभार्थीयों से राशि निकलवाने के दौरान अभद्रता की जा रही है। ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।