किशनगंज: किशनगंज में तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन
किशनगंज विधानसभा में अपनी मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा है। आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष राधाकिशन मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किशनगंज विधानसभा क्षेत्र को टीएसपी में शामिल करने और छीनोद ग्राम में सिंचाई परियोजना स्थापित करने की मांग को लेकर तहसीलदार अभयराज सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।