किशनगंज: किशनगंज विधानसभा में डीलरों ने मासिक मानदेय व बकाया कमीशन दिलाने की मांग को लेकर CM के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन
क्षेत्र के राशन डीलरों ने प्रति माह 30 हजार रुपए मासिक मानदेय एवं गत महिनों से बकाया चल रहे कमीशन दिलवाए जाने की मांग को लेकर राशन डीलर विक्रेता संघ तहसील अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वैष्णव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम मनमोहन शर्मा को ज्ञापन दिया। बताया कि राशन डीलरों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो रही है। इस दौरान ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग की है।