किशनगंज: किशनगंज में कांग्रेसियों ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ दिया ज्ञापन
किशनगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्लॉक अध्यक्ष अजीज नाजा के नेतृत्व में राज्य सरकार की गलत नीतियों और अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए उन्होंने उपखंड अधिकारी मनमोहन शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें विद्युत कटौती समाप्त करने, बिजली की अनियमितता में सुधार करने की मांग की।