किशनगंज: किशनगंज में आयोजित सहायक अंग व उपकरण वितरण के परीक्षण शिविर में 99 लाभार्थियों को किया गया चिन्हित
किशनगंज पंचायत समिति कार्यालय में एसडीएम मनमोहन शर्मा एवं बीडीओ दिवाकर मीणा की मौजूदगी में एक दिवसीय परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. निशांत सैनी ने बताया कि केंद्र सरकार की एडिप योजना के तहत जिले के पंचायत समिति मुख्यालय पर 22 से 26 जुलाई तक परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।