किशनगंज: लाठखेड़ा में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत, कोटा अस्पताल में तोड़ा दम
लाठखेड़ा गांव में एक व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई। सरपंच रामदयाल मीणा के अनुसार मोती लाल बंजारा उम्र 40 वर्ष पुत्र गोरु लाल बंजारा निवासी लाठखेड़ा खेत पर रखवाली करने गया था। जहां सांप ने उसे डस लिया। परिजन व्यक को बारां चिकित्सालय ले गए। जहां उपचार के दौरान व्यक्ति की गंभीर स्थिति होने पर उसे कोटा के लिए रैफर कर दिया। कोटा अस्पताल में दम तोड़ दिया।