पूर्णिया पूर्व: बहेलिया स्थान के पास सड़क हादसे में ऑटो पर सवार एक की मौत, पांच घायल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
धमदाहा थाना क्षेत्र के धमदाहा के महाकांत झा की पत्नी वंदना झा एव गुलाब सहनी के पुत्र विपिन सहनी व मुस्कान कुमारी आकांक्षा कुमारी लाल जी साह गुलाबबाग लकड़ी पट्टी के शंकर शर्मा सभी लोग पूर्णिया से एक ऑटो पर सवार होकर धमदाहा की ओर जा रहे थे। बहेलिया स्थान के समीप तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी और ऑटो में हुई टक्कर। लालजी साह की हुई मौत। पांच लोग घायल।