चित्तौड़गढ़। मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत CBN चित्तौड़गढ़ P&I सेल ने 15 मई 2026 को बस्सी तहसील के कंवर जी का खेड़ा गांव के पास जंगल में लावारिस हालत में खड़ी दो गाड़ियों से 464.940 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया। खुफिया सूचना पर 14 मई रात को टीम ने शादी-बस्सी रोड पर निगरानी की।