मंडला: कलेक्टर सोमेश मिश्रा के तबादले पर ज्ञानदीप स्कूल में विदाई समारोह आयोजित
Mandla, Mandla | Apr 11, 2026 कलेक्टर सोमेश मिश्रा के स्थानांतरण के अवसर पर ज्ञानदीप स्कूल में शनिवार दोपहर 3 बजे विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाला स्टाफ एवं समाजसेवियों ने कलेक्टर का स्वागत कर उनके कार्यकाल को सराहा। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि कलेक्टर स्कूल के पदेन अध्यक्ष होते हैं और सोमेश मिश्रा के कार्यकाल में स्कूल में विभिन्न विकास कार्य संपन्न हुए।