चित्तौड़गढ़: कलेक्ट्रेट पर ग्रामवासियों ने मंडपिया में नवनिर्मित दुकानों का आवंटन निरस्त करने की कलेक्टर से की मांग, सौंपा ज्ञापन
चित्तौड़गढ़ के मंडपिया में श्री सांवरिया जी मंदिर मंडल मंडपिया के ग्रामवासियों ने आज जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामवासियों ने मंदिर मंडल प्रशासन पर मिलीभगत करके अपने रिश्तेदारों व कर्मचारियों के रिश्तेदारों को दुकान आवंटन करने का आरोप लगाया है। वहीं, आवंटन को निरस्त करने की मांग भी की है।