चित्तौड़गढ़: सड़क हादसे में मृतक एवं घायल के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से राशि देने की मांग, जिला कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन
ओछडी टोल के पास 16 जनवरी को सड़क दुर्घटना में ओछडी निवासी 45 वर्षीय हीरालाल पिता कालु गाडियालौहार की मृत्यु हो गई थी जबकि रमेश पिता बालु गाडीयालौहार घायल हो गया था उसका एक हाथ शरीर से कट कर अलग हो गया, इस हादसे के बाद अब दोनों के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से राशि दिलाने के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।