चित्तौड़गढ़: DOIT कक्ष में कलेक्टर ने जिला स्तरीय जनसुनवाई कर अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, 20 से अधिक परिवाद आए
कलक्टर आलोक रंजन ने डीओआईटी कक्ष में वीसी के माध्यम से जिला स्तरीय जनसुनवाई कर सभी उपखंड अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये ताकि लोगों को व्यर्थ में जिला मुख्यालय पर नहीं आना पडे। जनसुनवाई में 20 से अधिक परिवादी अपने अभाव अभियोग लेकर पहुचे थे। जिला कलक्टर ने एक-एक कर परिवादियों की समस्याओं को सुना और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।