चित्तौड़गढ़: प्रताप सर्कल पर महाराणा प्रताप की 427वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन
प्रताप स्पोर्ट्स संस्थान के तत्वाधान में महाराणा प्रताप की 427वीं पुण्यतिथि को लेकर प्रताप सर्कल पर सर्व समाज द्वारा केसरिया पताका फहराकर व दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही सर्व समाज के लोगों ने अपने-अपने विचार भी रखें। महाराणा प्रताप के जीवन का परिचय देते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय हित में कार्य करने का भी आह्वान किया गया।