चित्तौड़गढ़: पांडोली में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविर में कृषि अधिकारियों ने किसानों को कृषि साहित्य का वितरण किया
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पांडोली में आयोजित शिविर में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को कृषि साहित्य का वितरण किया और नई तकनीकी से अवगत कराया। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रतन लाल सोलंकी ने सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में भी विस्तार से बताया।