उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिए नौकरियों और दाखिलों में आरक्षण का लाभ लेने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नीट यूजी (NEET-UG) में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे के फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर चार एमबीबीएस दाखिले निरस्त कर दिए गए हैं और चार छात्राओं समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
इस बीच, आरटीआई कार्यकर्ता और अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने इस पूरे तंत्र की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल करने की तैयारी कर ली है। उनका आरोप है कि राज्य में फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिए पात्र अभ्यर्थियों के हकों पर डाका डाला जा रहा है और इसमें बड़े स्तर पर मिलीभगत की आशंका है।
पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें, अपनी राय कमेंट बॉक्स में साझा करें और वीडियो को लाइक व शेयर करना न भूलें।
#UttarakhandNews #Dehradun #FakeCertificate #HighCourt #NEETScam