PM मोदी के जन्मदिन पर ‘दिया जलाने’ की अपील पर सोशल मीडिया यूजर्स का चौंकाने वाला रिएक्शन, महंगाई से लेकर अंकिता भंडारी हत्याकांड तक उठे सवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर घर-घर ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर इसे दीपावली की तरह मनाने का आह्वान किया था। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि, वीडियो से ज्यादा चर्चा इसके नीचे आ रहे लोगों के कमेंट्स की हो रही है। यूजर्स ने महंगाई, बढ़ती सरसों तेल की कीमत, बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे मुद्दों को लेकर सवाल उठाए हैं।
कमेंट्स में सबसे ज्यादा चर्चा सरसों के तेल की बढ़ती कीमत को लेकर दिखाई दे रही है। कुछ यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि जब सरसों का तेल ₹200 प्रति लीटर से अधिक बताया जा रहा है, तो ऐसे में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दिया जलाने का खर्च आम परिवार कैसे उठाए?
आप भी देखिए ‘पहाड़ समाचार’ के वीडियो में लोगों ने इस अपील पर क्या-क्या सवाल उठाए हैं।
#MahendraBhatt #BJP #NarendraModi #Uttarakhand #Mehangai #बेरोजगारी #PaperLeak #Corruption #AnkitaBhandari #PahadSamachar