अंकिता भंडारी केस के अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी, ‘पहले एक्सीडेंट फिर हमला’ वाले पत्र से हड़कंप
उत्तराखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता नवनीश नेगी को कथित तौर पर धमकी भरा पत्र मिलने से अधिवक्ताओं में चिंता और रोष है। दावा है कि पत्र में पहले उन्हें हादसे का शिकार बनाने और उसके बाद हमला करने की धमकी दी गई है।
बताया गया है कि पत्र कई भाषाओं में लिखा है। गूगल लेंस से किए गए अनुवाद में इसकी भाषा कथित तौर पर धमकीपूर्ण पाई गई। अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर पत्र और लिफाफा जांच के लिए सौंपा है। साथ ही बार एसोसिएशन से भी मामले का संज्ञान लेने की मांग की गई है।
नवनीश नेगी चर्चित अंकिता भंडारी केस समेत कई मामलों से जुड़े रहे हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि धमकियों के जरिए न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिवक्ताओं ने सरकार से उत्तराखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग दोहराई है, ताकि अधिवक्ता बिना भय के अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।
#NainitalHighCourt #AnkitaBhandariCase #AdvocateProtectionAct #AdvocateSafety #UttarakhandNews #Nainital #BreakingNews #pahadsamachar